करिश्मा कपूर जल्द ही अपना मुंबई स्थित घर बेचने वाली है। करीना कपूर के बाद करिश्मा के घर बेचने की खबर की पुष्टि खुद उन्होंने की है। इसके लिए उन्होंने अपने घर को ऑनलाइन रजिस्टर्ड भी करवा दिया है। करिश्मा के घर के बिकने में चौंकाने वाली बात उनके घर की कीमत है। दरअसल इस घर की कीमत करीबन 10 करोड़ रूपये बताई जा रही है।

हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस खबर का खुलासा किया गया है कि करिश्मा कपूर ने अपने घर को बेचने के लिए 24 दिसंबर 2020 को रजिस्टर कर दिया है। यह घर रोज क्वीन अपार्टमेंट की बिल्डिंग के 10 वें माले पर है। वहीं वेबसाइट पर करिश्मा ने अपने घर को बेचने के लिए सभी जानकारिया साझा की है। इसकी कीमत 10.11 करोड़ रूपये बताई गई है।

बता दें करिश्मा का ये घर 1,611 स्क्वायर फीट बना हुआ है। घर को करिश्मा 10 करोड़ के करीब में बेचना चाहती है। इससे पहले करिश्मा कपूर ने साल 2018 में अपना बांद्रा वाला घर भी बेच दिया था। खबरों की माने तो करिश्मा कपूर ने अपना बांद्रा स्थित घर 1.39 करोड़ में बेचा था।

इस घर को करिश्मा ने साल 2020 में ही खरीदा था, लेकिन वह इसे जल्द ही बेचना चाहती हैं। करिश्मा के अलावा उनकी बहन करीना कपूर भी जल्द ही नए घर में शिफ्ट होने वाली है। करीना कपूर ने अपने नए घर के डिजाइन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थी।

बता दे हाल फिलहाल के दिनों में करिश्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आती है। हाल ही में उन्होंने अपने नए फोन की जानकारी भी अपने फैन्स संग साझा करते हुए गुड मॉर्निग कहा था।