साल 2020 मनोरंजन की दुनिया के लिए एक के बाद एक बुरी खबरें ला रहा है। दरअसल फेमस मशहूर स्टैंड अप कॉमेडियन और एक्टर राजीव निगम बेहद बुरे दौर से गुजर रहे है। 8 नवंबर को उनके परिवार के एक सदस्य का देहांत हो गया है। दरअसल यह राजीव निगम के बेटे देवराज के बारे में बात हो रही है। राजीव निगम के बेटे देवराज के निधन की खबर सुनील पाल ने सोशल मीडिया पर साझा की है। उन्होंने देवराज निगम और राजीव निगम की एक तस्वीर को साझा करते हुए लिखा है कि राजीव का 8 नवंबर को ही जन्मदिन था, लेकिन केक काटने से पहले ही उनका बेटा इस दुनिया को छोड़ कर चला गया।

खबरों की माने तो साल 2018 से राजीव निगम के बेटे को वेंटीलेटर पर रखा गया था और वह तब से अपनी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे थे। हालांकि देवराज के स्वास्थ्य के बारे में राजीव निगम ने कभी कोई बड़ी जानकारी साझा नहीं की है।

सुनील पाल ने सोशल मीडिया पर राजीव निगम के बेटे की निधन की खबर को पोस्ट करते हुए लिखा प्यारे दोस्त राजीव निगम के बेटाे देवराज की आज दुनिया से जाने की खबर सुनकर निशब्द हूं…RIP…उनके पोस्ट के बाद काफी लोगों ने राजीव निगम के बेटे देवराज निगम को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इतना बड़ा birthday gift दिया मेरे बेटे देवराज ने.. मेरे birthday के दिन ही मुझे छोड़ के चला गया.. बेटा तुम बहुत याद आओगे.. pic.twitter.com/njroq8vuHU
— rajeev nigam (@apnarajeevnigam) November 9, 2020
वही राजीव ने भी बेटे के निधन की खबर फेसबुक अकाउंट पर साझा करते हुए लिखा- कि क्या सरप्राइज बर्थडे गिफ्ट दिया है…मेरा बेटा देवराज मुझे छोड़कर चला गया। बिना बर्थडे केक काटे…पगले ऐसा गिफ्ट कोई देता है।

राजीव निगम के परिवार में बेटे के निधन की खबर से मातम पसरा हुआ है। हैरानी की बात यह है कि राजीव के बेटे का कई साल से इलाज चल रहा था। इसके बावजूद भी अब तक उनकी बीमारी को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।