हाल में बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की नागरिकता को लेकर चल रहे मुद्दे से सभी परिचित ही है। इस मामले के बाद अब अक्षय ने कनाडा की नागरिकता को छोड़ने का मन बना लिया है और इसी के साथ इन्होंने भारत में पासपोर्ट बनने के लिए भी अर्जी दाखिल कर दी है। लेकिन क्या आपको पता है केवल अक्षय ही नही इनके अलावा और भी ऐसे इंडियन स्टार्स सितारें हैं जो विदेशी नागरिकता के हैं।आज हम ऐसे ही सितारों से आपको रूबरू करवाने जा रहे हैं।
1- दीपिका पादुकोण:
मश्हूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के पास एक डेनिश का पासपोर्ट है।बता दें कि दीपिका पादुकोण मूल रूप से बेंगलोर की निवासी हैं लेकिन इनका जन्म कोपेनहेगन, डेनमार्क में हुआ था।
2- आलिया भट्ट:
आलिया भट्ट की माँ सोनी राजदान एक ब्रिटिश मूल की महिला हैं इसी कारण आलिया भट्ट के पास एक ब्रिटिश पासपोर्ट है,इसका कारण उनकी माँ हैं।
3- कैटरीना कैफ:
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कैटरीना कैफ के पास ब्रिटिश पासपोर्ट है। जब कि कैटरीना कैफ का जन्म स्थान हांगकांग है।
4- जैकलीन फर्नाडीज:
किक फ़िल्म में सलमान के साथ नजर आ चुकी हीरोइन जैकलीन फर्नांडीज मूल रूप से एक श्रीलंकन नागरिक हैं। बता दें कि साल 2006 में यह मिस श्रीलंका भी रह चुकी हैं।
5- नरगिस फाखरी:
फ़िल्म रॉकस्टार में नजर आई अभिनेत्री नरगिस फाखरी के पास अमेरिका का पासपोर्ट है,वे मूल रूप से एक अमरिकी नागरिक हैं।
6- इमरान खान :
आमिर खान के भांजे इमरान खान संयुक्त राज्य अमेरिका के नागरिक है। इमरान अपनी नागरिकता नही छोड़ सकते क्योंकि यदि उन्होंने ऐसा किया तो उन्हें 10 वर्षों का कर( टेक्स) का भुगतान करना पड़ेगा।
7- सपना पब्बी :
फ़िल्म खामोशियाँ से अपना डेब्यू करने वाली अभिनेत्री सपना पब्बी ब्रिटिश पासपोर्ट रखती हैं। सपना लंदन की निवासी हैं।
8- एमी जैक्सन :
अक्षय कुमार और रजनीकांत की फ़िल्म 2.0 में नजर आई अभिनेत्री एमी जैक्सन के पास ब्रिटिश पासपोर्ट है। बता दें कि एमी जैक्सन प्रतीक बब्बर के साथ भी एक फ़िल्म में नजर आ चुकी हैं।
9- एवलिन शर्मा :
रणबीर कपूरी की फ़िल्म ये जवानी है दीवानी में नजर आ चुकी हीरोइन एवलिन के पिता पंजाबी और माँ एक जर्मनी महिला हैं। इनका जन्म फ्रैकंफर्ट में हुआ था , इनके पास जर्मनी का पासपोर्ट है।