मुंबई से बड़ी खबर आ रही है। मुंबई पुलिस ने रिपब्लिक टीवी के मालिक अर्नब गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई पुलिस के मुताबिक, अर्नब गोस्वामी को 53 वर्षीय इंटीरियर डिजाइनर की आत्महत्या से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया गया है।
मुंबई पुलिस ने न्यूज चैनल रिपब्लिक के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अर्नब को उनके घर से हिरासत में लिया है। इससे पहले अर्नब ने पुलिस पर अपने साथ मारपीट का आरोप लगाया। रिपब्लिक टीवी ने अर्नब के घर के लाइव फुटेज भी दिखाए जिसमें पुलिस और अर्नब के बीच झड़प होती दिख रही है।
अर्नब ने मुंबई पुलिस पर गुंडागर्दी का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें परिवार से बात करने से रोका गया। दवा देने से भी रोका गया। इसके बाद अर्नब गोस्वामी को मुंबई पुलिस अपने साथ वैन में ले गई।
#WATCH Republic TV Editor Arnab Goswami detained and taken in a police van by Mumbai Police, earlier today pic.twitter.com/ytYAnpauG0
— ANI (@ANI) November 4, 2020
अर्नब गोस्वामी ने मुंबई पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने सास-ससुर, बेटे और पत्नी के साथ मारपीट की। रिपब्लिक टीवी के फुटेज के अनुसार, मुंबई पुलिस ने अर्नब के साथ भी बदसलूकी की।