नई दिल्ली: देश भऱ में आज दिवाली को लेकर तैयारियां चल रही है। वही इस दिन को लक्ष्मी पूजन के समय कई जगहों पर दीपक जलाया जाता है। लेकिन ज्योतिषशास्त्र में कुछ ऐसी जगहों का उल्लेख किया गया है जहां दीपक जलाना अत्यंत जरूरी होता है। इसके साथ ही यह भी मान्यता है कि अगर इन जगहों पर दीपक जलाया जाए तो जीवन में धन-धान्य की कमी नहीं होती। साथ ही ईश्वर की कृपा भी मिलती है। जानकार यह भी बताते है कि कई प्रकार सोई किस्मत जाग जाती है। तो आइए जानते हैं यह कौन सी जगहे हैं?
- दिवाली के दिन घर में लक्ष्मीजी के सामने दीपक पूरी रात जलना चाहिए। इसके अलावा घर के आंगन में दीपक जलाना चाहिए। याद रहे यह दीपक रात भर जलना चाहिए।
- दिवाली के दिन घर के आस- पास किसी चौराहे पर दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से धन संबंधी समस्या दूर हो जाती है। दीवाली पर घर के मुख्य द्वार के दोनों ओर दीपक जलाना चाहिए।
- दिवाली के दिन अगर हो सके तो किसी शमशान में दीपक जलाना चाहिए। यदि ऐसा संभव न हो सके तो किसी सूनसान जगह पर स्थित मंदिर में दीपक जलना चाहिए।
- दिवाली के दिन बेल के पेड़ के नीचे दीपक जरूर जलाना चाहिए। इससे भगवान महादेव की कृपा मिलती है। इसके अलावा घर के आस-पास जो भी मंदिर हो वहां भी दीपक जलाएं।
- दिवाली की रात पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाना चाहिए। लेकिन ध्यान रखें कि वापस लौटते समय पीछे मुड़कर नहीं देखना चाहिए। ऐसा करने से धन संबंधी समस्याएं दूर हो जाती हैं।