Aditya Roy Kapoor B’day: बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapoor) आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। साल 2013 में आई फिल्म ‘आशिकी-2’ से युवाओं के दिलों पर राज करने वाले आदित्य रॉय कपूर एक समय पर क्रिकेटर बनना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने ट्रेनिंग भी ली थी। आदित्य कपूर पर रणवीर सिंह की गर्लफ्रेंड छीनने का आरोप भी लगता है। आइये जानते हैं ऐसी ही कुछ मजेदार बातें जो आप भी नहीं जानते होंगे।
1. 16 नवंबर 1985 को मुंबई में आदित्य रॉय कपूर का जन्म हुआ था. आदित्य मशहूर निर्माता-निर्देशक सिद्धार्थ रॉय कपूर और एक्टर कुणाल रॉय कपूर के छोटे भाई हैं। फिल्म अभिनेत्री विद्या बालन उनकी भाभी हैं।
2. आदित्य रॉय कपूर अपने स्कूली समय के दौरान क्रिकेटर बनना चाहते थे लेकिन छठीं कक्षा के बाद उन्होंने क्रिकेट कोचिंग क्लासेज छोड़ दीं।
3. फिल्मों में आने से पहले आदित्य ‘चैनल वी इंडिया’ में वीजे रहे। कुछ समय तक छोटे पर्दे पर काम करने के बाद उन्होंने बड़े पर्दे की ओर रुख किया। वीजे के दौरान उन्हें लगा कि इस काम से वह खुश नहीं हैं। इसके बाद उन्होंने बड़े परदे का रुख किया।
4. आदित्य रॉय कपूर पर रणवीर सिंह की गर्लफ्रेंड छीनने का आरोप भी लगता है। आदित्य राय कपूर ने धर्मेंद्र की दूसरी बेटी आहना देओल को चार साल तक डेट किया है। आदित्य से पहले आहना रणवीर सिंह को डेट कर रही थीं।
5. आदित्य ने अपनी स्कूली पढ़ाई ‘जीडी सोमानी मेमोरियल स्कूल’, मुंबई से की। उनके सारे भाई भी वहीं से पढ़े। स्कूल में उनकी मां स्कूल के नाटकों का निर्देशन भी करती थीं।
6. आदित्य ने 2009 में अपना फिल्म डेब्यू विपुल शाह की म्यूजिकल ड्रामा ‘लंदन ड्रीम्स’ में एक छोटे से रोल के साथ किया जिसमें सलमान खान और अजय देवगन मुख्य भूमिका में थे।
Aaradhya Bachchan Birthday: अमिताभ ने इस अंदाज में आराध्या को किया बर्थडे विश, शेयर की तस्वीरें
हिंदी रश की ताजा वीडियो यहां देखें