सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। साथ ही वह कई अहम मुद्दों पर अपना पक्ष रखते हैं। आम और खास सभी त्योहारों पर शुभकामनाएं भी देते हैं। इसी कड़ी में अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट लिखते हुए देशवासियों को छठ की बधाई दी, लेकिन उनका यह बधाई संदेश अब उनके लिए आफत बन गया है।

दरअसल ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीट में एक गलती कर दी है, जिसके कारण अब सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स अमिताभ बच्चन को लगातार रोल कर रहे है। इसके साथ ही उन्हें छठ पूजा महापर्व को लेकर की गई गलती पर ढंग से पढ़ाई लिखाई करने की सलाह भी दे रहे हैं।
T 3727 – Chhat Pooja .. Chhat Puja (Pratihar Sashthi/Surya Sashthi) .. greetings to all .. seeking the blessings of the Sun for his benevolence ..
Friday, November 20छत पूजा की अनेक अनेक शुभकामनाएँ 🙏🙏 pic.twitter.com/mG389047IF
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) November 20, 2020
बता दे अमिताभ बच्चन ने अपने Twitt में लिखा कि कि ‘छठ पूजा (प्रतिहार षष्ठी/ सूर्य षष्ठी)…सभी को नमस्कार…सूर्य से उसके परोपकार के लिए आशीर्वाद मांगते हुए। शुक्रवार, 20 नवंबर। छत (छठ) पूजा की अनेक-अनेक शुभकामनाएं।’ लेकिन अपने ट्वीट में अमिताभ ‘छठ‘ की जगह ‘छत‘ लिख बैठे, जिसकी वजह से लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल कर दिया।

उनका यह ट्वीट पोस्ट के साथ ही वायरल होने लगा। कई यूजर्स ने तो उन्हें ताने दिए तो कई ने उन्हें इसमें सुधार की मांग की। कुछ नहीं लिखा छत पूजा नहीं छठ पूजा होता है। चाचा तो किसी ने लिखा छठ पूजा लिखना सीख लो महानायक जी। तो किसी ने छठ को छत कहकर पुकारने पर कहा कि कृपया कर इस महापर्व का मजाक ना उड़ाए और सही से पढ़ना लिखना सीख लें।

वही सोशल मीडिया पर ट्वीट के वायरल होने के बाद अमिताभ बच्चन ने छठ को छात लिखने पर माफी मांगी। उन्होंने कहा दुर्बल दुर्लभ क्षमा योग्य… क्षमा के उत्तरदाई वो जो बलवान हो। आपको पता है यह किसने कहा था.. महात्मा गांधी ने…So be strong forgive… इसलिए बलवान बने क्षमा प्रार्थी रहे।