कोरियोग्राफर और निर्देशक रेमो डिसूजा को 11 दिसंबर की रात को हार्ट अटैक आया था। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। रिपोर्ट के अनुसार उनके हार्ट में ब्लॉकेज था। ऐसे में डॉक्टरों ने तुरंत इलाज करते हुए एंजियोग्राफी की। इलाज के बाद डॉक्टर का कहना है कि उनकी हालत में काफी सुधार है। वह काफी बेहतर महसूस भी कर रहे हैं। वहीं इस खबर को रेमो डिसूजा की पत्नी लिजेल डिसूजा ने रेमो डिसूजा के अंदाज में ही सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

सोशल मीडिया पर लिजेल ने रेमो के स्वास्थ की जानकारी देते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें कैमरा रेमो के पैरों पर फोकस किया गया है। इस वीडियो में उनका चेहरा नहीं दिखाई दे रहा। बस संगीत की धुन पर उनके पैर थिरकते नजर आ रहे हैं।

इस पोस्ट के कैप्शन में लिजेल ने लिखा है- पैरों के साथ डांस करना अलग बात है और हार्ट के साथ डांस करना अलग.. सभी की दुआओं और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।

बता दे रेमों के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सुनने के बाद उनके सभी फैंस और स्लैब्स काफी परेशान हो गए थे। साथ ही उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना भी कर रहे थे। इस कड़ी में अमिताभ बच्चन सहित बॉलीवुड के कई सलैब्स ने उनके स्वास्थ्य की कामना करते हुए जल्दी ठीक हो जाओ के ट्वीट किए।

बता दे रेमो डिसूजा अपने डांस और फिल्म एबीसीडी के डायरेक्शन के लिए जाने जाते हैं। वही रेमों ने कई सालों के बाद हाल ही में एक बार फिर एक एल्बम रिलीज किया है। इसके बोल है…लोग क्या कहेंगे। बता दे इसमें रेमो के साथ सलमान यूसुफ खान, धर्मेश, राहुल, पुनीत पाठक और सुशांत पुजारी नजर आए थे। यह गाना उनके फैंस को काफी पसंद आया था।