रामानंद सागर के मशहूर पौराणिक धारावाहिक रामायण में लक्ष्मण किरदार निभाने वाले एक्टर सुनील लहरी(Sunil Lahri) के बेटे कृष पाठक(Krish Pathak) की अल्बम ‘जियूं क्यों’ रिलीज हो गई है। हमेशा सोशल मीडिया पर रामायण से जुड़े किस्से शेयर करने वाले एक्टर सुनील लहरी ने इस बार बेटे की म्यूजिक अल्बम का प्रमोशन किया है। उन्होंने ट्वीट कर लोगों से बेटे की म्यूजिक अल्बम का समर्थन करने की अपील की है।
सुनील लहरी ने अपने ट्वीट में लोगों को बेटे की म्यूजिक अल्बम की जानकारी देते हुए लिखा कि, ‘दोस्तों आज मैं रामायण के पीछे की अनकही बातों के बदले कृष के वीडियो को प्रमोशन के लिए डाल रहा हूँ। मुझे उम्मीद नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि आप लोग पूरा सपोर्ट करेंगे और ज्यादा से ज्यादा हिट करेंगे। सॉन्ग जो रिलीज हो गया है। गाने का लिंक बायो में दे दिया गया है।
Doston Aaj Mein Ramayan Ke Piche ki Ankahi baten Ke Badle Krrish ke video ko promotion ke liye Daal raha hun mujhe ummid he nahin balki pura Vishwas hai ki aap log pura support Karenge aur max. to max. hit Karenge song Jo release ho gaya hai🙏😊🔜➡LINK IN BIO pic.twitter.com/3FNc8e6F0z
— Sunil lahri (@LahriSunil) July 15, 2020
वहीं सुनील लहरी के बेटे कृष को रामायण में भगवान राम का किरदार निभाने वाले एक्टर अरुण गोविल और सीता माता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने भी म्यूजिक अल्बम के लिए शुभकामनाएं दी हैं। इनके अलावा अर्जुन ने भी कृष के म्यूजिक अल्बम की तारीफ की है।
यह भी पढ़ें- रामायण के लक्ष्मण सुनील लहरी ने शेयर किया शूटिंग के दौरान का मजेदार किस्सा, कहा- ‘सेट पर हुई मेरी टांग खिंचाई..’
बता दें कि, ‘कृष भी उनके पिता सुनील लहरी की तरह कलाकार हैं। कृष ने अपने करियर की शुरुआत शो पाउ युद्ध के बंदी से की थी इस शो में उन्होंने अयान खान का अहम किरदार निभाया था। बॉलीवुड जगत से जुड़ी हर एक अपडेट के लिए बॉलीवुड बबल हिंदी के साथ बने रहियें।